RACRIF INDIA
गाँव से दुनिया तक
खेती · वन उत्पाद · निर्माण · ग्रामीण संगठन · मीडिया · तकनीक
स्थानीय प्रतिभा और संसाधनों को मज़बूत व्यवसाय में बदलकर गाँव की मेहनत को दुनिया तक पहुँचाने का हमारा संकल्प।
हम कौन हैं
RACRIF Venture Private Limited एक ऐसी कंपनी है जो गाँव, किसान, कारीगर, जंगल के उत्पाद और स्थानीय उद्यमियों को बाज़ार, तकनीक और सही मार्गदर्शन से जोड़ती है। हमारा काम छह विभागों में बँटा है। हर विभाग अलग काम करता है, लेकिन सभी मिलकर एक साझा पहचान के साथ काम करते हैं।
हमारे छह विभाग
1. Agro Division
खेती की योजना, कृषि सलाह, जैविक और प्राकृतिक खेती, सिंचाई, एकीकृत फार्म डिज़ाइन तथा कंपनियों से सीधा अनुबंध।
2. Forestry & Green Business
लघु वनोपज, बस्तर हस्तशिल्प, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, हरित उत्पाद और स्थानीय समूहों के लिए बाज़ार।
3. Infrastructure & Construction
भवन, गोदाम, सड़क, जल संरचना, कृषि संरचना, DPR, परियोजना प्रबंधन और रखरखाव।
4. SHG, FPO & Rural Consultancy
स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठन, ग्रामीण उद्यम, व्यवसाय योजना, सरकारी योजनाओं का दस्तावेज़ीकरण और बाज़ार संपर्क।
5. Arts, Media & Digital Commerce
ग्राफिक डिज़ाइन, ब्रांडिंग, सोशल मीडिया, फिल्म और वीडियो निर्माण, वेबसाइट, ई-कॉमर्स तथा डिजिटल मार्केटिंग।
6. Innovation & Technology
डिजिटल समाधान, AI और ऑटोमेशन, डेटा प्रबंधन, कृषि तकनीक, उत्पाद नवाचार, प्रोटोटाइप और तकनीकी प्रशिक्षण।
हमारी सेवाएँ विस्तार से
Agro Division: खेती से बाज़ार तक
- फार्म प्लानिंग और डिज़ाइन, भूमि सर्वेक्षण, सिंचाई और जल प्रबंधन
- मिट्टी जाँच, फसल चयन, कृषि कैलेंडर, रोग-कीट नियंत्रण और लागत-लाभ आकलन
- जैविक एवं प्राकृतिक खेती, जैविक खाद, प्रमाणन सहायता और खरीदारों से संपर्क
- कंपनियों और किसानों के बीच अनुबंध, गुणवत्ता जाँच, भुगतान और आपूर्ति प्रबंधन
Forestry & Green Business: जंगल से बाज़ार तक
- इमली, महुआ, चिरौंजी, आँवला, हरड़-बहेड़ा, साल बीज, शहद, लाख और बाँस जैसे वन उत्पाद
- सफाई, ग्रेडिंग, पैकेजिंग और मूल्य संवर्धित उत्पाद
- ढोकरा, बेल मेटल, लकड़ी, बाँस, मिट्टी शिल्प और पारंपरिक कला
- SHG, FPO और स्थानीय समूहों के लिए संग्रह-विक्रय केंद्र तथा खरीदारों से अनुबंध
Infrastructure & Construction: मज़बूत ढाँचा
- मकान, दुकान, कार्यालय, छोटे औद्योगिक भवन, मरम्मत और नवीनीकरण
- ग्रामीण सड़कें, सामुदायिक भवन, बाज़ार परिसर और जल निकासी
- गोदाम, भंडारण, प्रसंस्करण शेड, पशु आश्रय और सिंचाई संरचनाएँ
- वर्षा जल संचयन, तालाब, पाइपलाइन, पंप हाउस, DPR और परियोजना निगरानी
SHG, FPO & Rural Consultancy
- समूह गठन, बैठक रजिस्टर, बचत-ऋण रिकॉर्ड और आजीविका अवसर
- FPO/FPC गठन, सामूहिक खरीद-बिक्री और व्यवसाय योजना
- सरकारी योजनाओं के लिए दस्तावेज़, बैंक और विभागीय समन्वय
- प्रशिक्षण, परियोजना रिपोर्ट, मूल्यांकन और बाज़ार संपर्क
Arts, Media & Digital Commerce
- लोगो, ब्रोशर, कंटेंट लेखन और रचनात्मक सेवाएँ
- Facebook, Instagram और YouTube प्रबंधन, रील, पोस्ट और विज्ञापन
- डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन, कॉर्पोरेट फिल्म, शॉर्ट फिल्म, शूटिंग और एडिटिंग
- ई-कॉमर्स, डिजिटल स्टोर, B2B/थोक बिक्री, वेबसाइट और डिजिटल समाधान
Innovation & Technology
- ऑर्डर, स्टॉक, ग्राहक और भुगतान रिकॉर्ड के लिए सरल डिजिटल प्रणालियाँ
- AI, ऑटोमेशन, सिंचाई सेंसर, डेटा आधारित निर्णय और तकनीकी प्रशिक्षण
- बेहतर पैकेजिंग, भंडारण, गुणवत्ता तकनीक, अनुसंधान और प्रोटोटाइप
- रिपोर्ट, डैशबोर्ड और तकनीकी साझेदारी
सब विभाग मिलकर कैसे काम करते हैं
किसी किसान समूह या FPO को Agro से खेती की सलाह मिलती है, उत्पाद का Forestry या Agro के माध्यम से प्रसंस्करण होता है, Arts, Media & Digital Commerce उसकी ब्रांडिंग और ऑनलाइन बिक्री करता है, Innovation & Technology रिकॉर्ड और डेटा सँभालता है, तथा Infrastructure गोदाम और शेड जैसी सुविधाएँ तैयार करता है। यानी खेत या जंगल से लेकर ग्राहक तक पूरी कड़ी एक ही कंपनी में।
हमारी कार्यप्रणाली
- समझना: आपकी ज़रूरत, भूमि, संसाधन और लक्ष्य जानना
- सर्वेक्षण और जाँच: स्थिति का विश्लेषण
- योजना: रिपोर्ट, डिज़ाइन या कार्ययोजना
- क्रियान्वयन: तकनीकी मार्गदर्शन के साथ काम
- निगरानी: गुणवत्ता, लागत और समय पर नज़र
- बाज़ार: खरीदार, अनुबंध और बिक्री में सहायता
RACRIF INDIA क्यों?
- एक ही जगह खेत, जंगल, निर्माण, संगठन, मीडिया और तकनीक
- स्थानीय परिस्थितियों पर आधारित ज़मीनी और व्यावहारिक सलाह
- पारदर्शी लागत, उपज और आय का हिसाब
- कंपनियों और खरीदारों तक सीधा बाज़ार जुड़ाव
- किसान, कारीगर, महिलाएँ, युवा और छोटे उद्यमी हमारी प्राथमिकता
आज ही हमसे जुड़ें
RACRIF Venture Private Limited
बड़े कनेरा, कोंडागांव, छत्तीसगढ़
www.racrifindia.com
+91-7509444001
info@racrifindia.com
महत्वपूर्ण सूचना: तकनीकी डिज़ाइन, संरचनात्मक सुरक्षा और प्रमाणन योग्य एवं अधिकृत पेशेवरों से कराया जाना चाहिए। सरकारी योजना, ऋण, अनुदान या सब्सिडी की स्वीकृति की गारंटी नहीं दी जाती। जैविक प्रमाणन अधिकृत संस्था के मानकों के अनुसार होता है।